शामली: शामली जिले में नियमों का उल्लंघन करने पर 611 वाहनों के काटे गए चालान, ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
Shamli, Shamli | Mar 13, 2026 शुक्रवार की शाम 6 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 611 वाहनों के चालान किया। इनमें से 529 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। अधिकारियों ने जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।