हज़ारीबाग: बाबू गाँव चौक स्थित शाह मार्केट में
पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ऐसोसिएशन झारखंड का हुआ मासिक बैठक
आज रविवार को पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ऐसोसिएशन झारखंड का मासिक बैठक बाबू गांव चौक शाह मार्केट हजारीबाग में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा और संचालन उपकोषाध्यक्ष वासुदेव शाहू ने किया, इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई,साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।