अररिया: लोकसभा चुनाव को लेकर नगर थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Araria, Araria | Mar 12, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से अररिया शहर में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला. यह फ्लैग मार्च नगर थाना से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए वापस नगर थाना पहुंची. इस मौके पर लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक भी किया गया.