जगदलपुर: बस्तर दशहरा को लेकर जिला कार्यालय में बैठक संपन्न, विविध आयोजनों को भव्यता से मनाने पर हुई चर्चा
विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व अब अपने महत्वपूर्ण चरण की ओर अग्रसर है। इस दौरान मावली परघाव, भीतर रैनी, बाहर रैनी जैसी प्रमुख रस्में निभाई जाएंगी, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।सोमवार को दोपहर 3 बजे सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हाल में आयोजित की गई।