राजगढ़: ‘हर खेत को नहर का पानी-हर खेत को रास्ता’ अभियान के तहत किसान जागृति रथ यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत ढाणा से हुआ
Rajgarh, Churu | May 8, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में चल रही किसान जागृति रथ यात्रा का ढाणा ग्राम पंचायत से भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा का नेतृत्व प्रांत जल संरक्षण प्रमुख एवं यात्रा प्रभारी शंकरलाल महर्षि, जिला अध्यक्ष मुकेश रामपुरा, तहसील अध्यक्ष देवीलाल जोशी ने किया। यात्रा ढाणा, चैनपुरा छोटा, लाल कोटड़ा, घनाऊ, कांजन बास, कांजन, बिरमी, चैनपुरा बड़ा एवं चुबकिया ताल गपहुँची।