राजगढ़: गायों में कृत्रिम गर्भाधान से दूध उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, भाकरां में पशुपालकों को दी गई वैज्ञानिक जानकारी
Rajgarh, Churu | Jun 20, 2026 भाकरां में पशुपालकों के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पशु चिकित्सक डॉ.पाबू राज पूनिया ने कृत्रिम गर्भाधान एवं उन्नत नस्ल की गायों के पालन से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि विशेष रूप से होल्स्टीन फिजियन गाय (एचएफ) नस्ल की गाय कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से तैयार की जाती है, जो सामान्य गायों की तुलना में अधिक दूध उत्पादन रखती है।