मल्हारगढ़: मल्हारगढ़ में कलश स्थापना समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंशापूर्ण महादेव के किए दर्शन
आस्था और भक्ति के माहौल में शुक्रवार को मल्हारगढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर में भव्य कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।डिप्टी सीएम देवड़ा ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।