कटिहार: न्यू मार्केट स्थित सब्जी बाजार पहुंची महापौर, फुटकर दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से हुईं अवगत
शुक्रवार की दोपहर 3 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल न्यू मार्केट स्थित सब्जी बाजार पहुंची। जहां उन्होंने सभी दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें निर्देश दिया कि सभी दुकानदार अपनी दुकान सड़क के बीच में ना लगाएं और ना ही किसी को कोई शुल्क दे। वह अपनी दुकान को सड़क के किनारे लगाएं। जिससे आम लोगों को परेशानी ना हो और ना ही जाम की समस्या उत्पन्न ना हो।