टनकुप्पा: टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बहेरा मोड़ के पास से एक पैशन प्रो बाइक बरामद, लगभग 50 लीटर महुआ शराब भी बरामद
Tan Kuppa, Gaya | Aug 16, 2024 टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बहेरा मोड़ पास एक ब्लू रंग की पैशन प्रो बाइक को पुलिस ने बरामद किया है। बरामद बाइक की वास्तविक मालिक की पहचान के लिए डीटीओ कार्यालय गया से पुलिस संपर्क कर रही है। जांच के क्रम में लगभग 50 लीटर महुआ शराब पाया गया। इस मामले में बाइक के वास्तविक मालिक व चालक के उपर एफआईआर दर्ज किया गया है।