गोवर्धन:बिटिया की शादी से पहले घर में लाखों की चोरी, वारदात से दहशत गोवर्धनसोख अड्डा के समीप स्थित इंद्रा कॉलोनी में बुधवार तड़के चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। सुबह परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे मिले।