जशपुर: मनोरा में बैंक और मुद्रा लिंकेज मेले में स्व-सहायता समूहों को 2.43 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत
जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत बैंक लिंकेज एवं मुद्रा लिंकेज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विकासखंड की विभिन्न बैंकों द्वारा स्व-सहायता समूहों और हितग्राहियों को 2 करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से गुरुवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार