कुनकुरी: प्रकृति और आस्था का अनूठा उत्सव 'रज पर्व' आज से शुरू, विकासखंड कुनकुरी के किसानों के खेतों में 2 दिन नहीं चलेगी हल
प्रकृति और आस्था का अनूठा उत्सव 'रज पर्व' आज से शुरू हो गया है। सदियों पुरानी मान्यताओं के अनुसार, इन दो दिनों में धरती माता को 'रजस्वला' माना जाता है। यही वजह है कि कुनकुरी विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में आज और कल खेतों में हल चलाने, खुदाई करने या मिट्टी से जुड़े किसी भी काम पर पूरी तरह रोक रहेगी। यहाँ तक कि मनरेगा और निर्माण कार्य भी बंद रहेंगे।