चंदौसी: रीठ गांव में अज्ञात कारण से टेंट हाउस में लगी भीषण आग, अनुमानित ₹20 लाख का नुकसान, एक मवेशी की मौत, दमकल की गाड़ी पहुंची
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात्रि करीब 1:00 बजे को भीषण आग लगने से एक टेंट हाउस और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है, जबकि एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई। टेंट हाउस संचालक अतर सिंह और उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने समरसेबल पंपों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पाया।