महेश्वर के रोशियाबारी गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 9 मवेशियों कि मौत हो गई। हादसे में किसान को भारी नुकसान हुआ है। तेज गर्जना और बारिश के दौरान हुई घटना में किसान लच्छीराम बुदिया की दो भैंस, एक पाड़ा और छह बकरियों सहित कुल नौ मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।