बहरोड़: एसपी देवेंद्र कुमार ने बहरोड़ में पैदल गश्त की, सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार पर जोर दिया, अवैध हथियारों पर दी सख्त चेतावनी
Behror, Alwar | Nov 25, 2025 कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार ने सोमवार देर शाम बहरोड़ शहर में पुलिस अधिकारियों और बल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार,प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को दोपहर एक बजे एसपी ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।