झांसी: झांसी में 15 साल के प्यार के बाद 3 माह पहले हुई शादी, दीवार गिरने से हुई मौत
Jhansi, Jhansi | May 28, 2026 झांसी में शादी के महज 3 महीने बाद ही एक युवक की मौत हो गई। गंगासिंह प्रजापति एक व्यक्ति के घर पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक एक दीवार उसके ऊपर गिर गई। गंगासिंह और उसका भतीजा नीचे दब गए। मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात को गंगासिंह की मौत हो गई। जबकि भतीजे के पैर में फैक्चर है।