तमिलनाडु के सिरकाझी के पास एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक शख्स की जान बचा ली. तेज रफ्तार ट्रेन आने से ठीक कुछ सेकंड पहले रेलवे गेटकीपर ने बिना अपनी जान की परवाह किए रेलवे ट्रैक पर खड़े व्यक्ति को खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग रेलकर्मी की बहादुरी और त्वरित फैसले की जमकर सराहना कर रहे हैं. #TamilNadu #Sirkazhi #Railway #RailwayGatekeeper