पिंड्रा: 10 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बैग में भरकर ले जा रहा था
कैंट जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर एक से तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। तस्कर पिट्ठू बैग में शराब रखकर ले जा रहा था। उसी दौरान जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। जीआरपी लोकसभा चुनाव व त्योहार को लेकर अलर्ट है। ऐसे में स्टेशन व सर्किलेटिंग एरिया में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।