पिंड्रा: वाराणसी में 40 हजार घूस लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तारः केस से आरोपी का नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत
वाराणसी के लोहता थाने में 40 हजार की रिश्वत लेते दरोगा आशीष कुमार को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा पर एक मामले में नाम बदलने तथा धारा हटाने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है।थाने में गिरफ्तारी के दौरान दरोगा ने एंटी करप्शन टीम को वर्दी का रौब दिखाने का भी प्रयास किया।