बेरमो: फुसरो बाजार में मेन रोड पर बैरियर में फंसी ट्रक, लगा जाम
Bermo, Bokaro | Apr 24, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो बाजार के मेन रोड पर लगे शुक्रवार समय लगभग साढ़े 7 बजे बैरियर में एक ट्रक फंस गया, जिससे लंबा जाम लग गया। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह बैरियर में अटक गया और दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। इस दौरान राहगीरों को घंटों जाम में फंसे हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड पर अक्सर बड़े वाहन फंसते हैं।