बालाघाट: 38 लाख की सुदूर सड़क बह गई और पाईप को सरपंच ने ले गए, गांगुलपारा के ग्रामीणों ने की वैकल्पिक पुल निर्माण की मांग
ग्राम पंचायत टेकाड़ी अंतर्गत आदिवासी सामाजिक सांस्कृतिक ग्राम सभा, ईको पर्यटन क्षेत्र गांगुलपारा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गांव तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक पुल निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 200 की आबादी वाले इस गांव में लोग चार पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं। बरसात के दौरान मातनारी एवं पंडार जलाशय का पानी गांगुलपारा डेम में मिलने