बांधवगढ़: पिपरिया कालरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
उमरिया जिले में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कृपाल सिंह बल और वंदर सिंह, दोनों निवासी जलालपुर थाना कग्गा, पिपरिया कालरी के पास सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल द्