बरेली: अगस्त्य मुनि आश्रम में दो मुस्लिम युवतियो ने हिंदू धर्म को अपनाया की हिंदू रीति रिवाज से प्रेमी संग शादी
बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में दो मुस्लिम युवतियों ने हिंदू धर्म अपना लिया। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। आश्रम के आचार्य केके शंखधार ने हिंदू रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया। दोनों युवतियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।महक खानम मूल रूप से रामपुर जिले की निवासी हैं।