धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। आरोप है कि घर में रखी 1 लाख 60 हजार रुपए की नगदी भी अपने साथ ले गए है। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।