पनागर: कचरा वाहन से डीजल चोरी का वीडियो वायरल, कमिश्नर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
शहर के गौर एकता मार्केट के पास नगर निगम के एक कचरा वाहन से खुलेआम डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को वाहन से डीजल निकालकर छोटे कंटेनर में भरते हुए साफ देखा जा सकता है। सरेआम हो रही इस चोरी के वीडियो ने नगर निगम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए ह