भरथना: बकेवर के मङौली में गेहूं की बोरी ले जाते समय कार पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के मडौली गांव में सोमवार देर रात कार पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दीपक सिंह पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम मंडोली, अपनी वैगनआर कार में खेत से गेहूं की बोरी लेकर घर ले जा रहा था।इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह वाहन के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गया।