अजयगढ़: संदिग्ध अवस्था में मिली महिला का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, क्षेत्र में हड़कंप
Ajaigarh, Panna | Oct 23, 2025 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत बीरा ग्राम में आज सुबह एक दलित महिला रामकली कोरी का खून से लथपथ शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला खेत में अकेली रहती थी। रात को सोते समय महिला की अज्ञात आरोपी द्वारा निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। अंधे कत्ल की वारदात के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।