उचकागांव थाना क्षेत्र के मथौली खास गांव में बीरवट बाजार जाने वाले पथ पर पुल के समीप पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी किया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले बाइक पर सवार आरोपित पुलिस को देखकर हाथ में लिए गए झोला को फेंक कर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित द्वारा फेंके गए झोले से 35 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।