सहारनपुर: सहारनपुर में श्रद्धा के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, सामाजिक कार्यों का लिया संकल्प
परशुराम सामाजिक संस्था के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शनिवार दोपहर 2:00 बजे मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने तथा समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में किया गया।