मेदिनीनगर (डालटनगंज): रसूलपुर के कब्रिस्तान में मिले लापता महिला के शव का एमएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम, पति पर हत्या का आरोप
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव से कब्रिस्तान से सोमवार शाम मिले महिला के शव का मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम किया गया। महिला की पहचान 30 वर्षीय नूरी सबा के रूप में हुई है, जो बीते 8 जून से लापता थी। महिला के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।