बागबाहरा: 32 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ खुसरूपाली के एक युवक को छिलपावन से पटेवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागबाहरा रोड बिजली ऑफिस के सामने छिल पावन में 32 पौवा देसी प्लेन शराब के साथ खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली निवासी एक आरोपी को पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आबकारी एक्ट 34( 2 )के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्रवाई की है । बताया जा रहा है कि आरोपी के द्वारा मौके पर शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर पटेवा पुलिस ने मौके पर शराब जप्त कर कार्रवाई की है