वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवती पर हमला किया गया। मिल्कीपुर (पुरुषोत्तमपुर) गांव में रविवार दोपहर 12 बजे हुई इस घटना में ललिता देवी नामक युवती घायल हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ललिता ने मिर्जामुराद थाने मे तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने काम के लिए ट्रैक्टर किराए पर बुलाया था।