बांसवाड़ा: शहर के उपाध्याय पार्क के पास अंधड़ का कहर, विशाल पेड़ धराशाई, बिजली व्यवस्था ठप, राहगीर बाल-बाल बचे
शहर में आज अचानक आए तेज अंधड़ और तूफानी हवाओं के कारण उपाध्याय पार्क के समीप एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।बिजली के तार टूटे,पेड़ गिरने की वजह से वहां से गुजर रही बिजली की लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।