पीपलदा: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खोड़ावदा इटावा में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Pipalda, Kota | Oct 19, 2024 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का रंगारंग समापन शनिवार दोपहर 3 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष (कोटा देहात) के मुख्य आतिथ्य में हुआ।समारोह की अध्यक्षता एसीबीईओ आनन्दीलाल मीना ने की।