कटंगी: टेकाड़ी में ‘मां की बगिया’ योजना में घोटाला
सचिव ने हितग्राही की 23000 रुपए की राशि पत्नी समेत 5 लोगों के खाते में डलवाई
बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत टेकाड़ी म में मनरेगा की ‘मां की बगिया’ योजना को पंचायत सचिव गौतम शिंदे ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया। योजना के तहत हितग्राही किसान दुर्गेश गौरे को निजी जमीन पर फलदार बगीचा लगाने के लिए 100 पौधे दिए गए थे। पौधों को 3 साल तक जीवित रखने पर सरकार से 1 लाख 33 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी थी। लेकिन पंचायत सचिव