राघोगढ़ थाना क्षेत्र में 13 मार्च 2023 को 35 वर्षीय महिला से गैंगरेप करने वाले ₹15000 के फरार तीसरे आरोपी दीपक भील निवासी इमलिया पान थाना मकसूदनगढ़ को पुलिस ने 19 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने कहा, पूर्व में दो आरोपी भगवान सिंह भील और सुमेर भील गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। महिला को एक कार्यक्रम से सुनसान जगह में ले जाकर गैंगरेप किया था।