कटनी ग्रामीण: विधायक के प्रयासों से सिमरा कला में बदला गया नया बिजली ट्रांसफार्मर
कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्राम सिमरा कला में पिछले दो दिनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने अपनी समस्या क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे के समक्ष रखी !