बहराइच: सिरसिया इलाके में ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की हुई मौत
सिरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया इलाके में मजदूरी करने आया व्यक्ति ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया था। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।