अकबरपुर: निजामतपुर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आया मजदूर, हुई मौत
रुरा थाना क्षेत्र के निजामतपुर गांव के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रॉली का पहिया उसके पेट पर चढ़ गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं उपचार हेतु अस्पताल ले समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक गोलू सिसौदिया पुत्र सियाराम, भैरों शाहजहाँपुर का रहने वाला है।