रामगढ़: मायापुर की किशोरी की सांप के डसने से मौत, मां के साथ जंगल जलावन लेने जाने के दौरान हुई घटना
Ramgarh, Palamu | Jun 19, 2026 रामगढ़ प्रखंड के हूटार पंचायत के जोरिकहुवा गांव के मायापुर की किशोरी नागवंती कुमारी पिता निर्मल सिंह की सांप के डसने से मौत हो गई। नागवंती अपनी मां के साथ जंगल जलावन लेने गई थी। सांप के डसने पर उसे इलाज के लिए सतबरवा के नवजीवन अस्पताल तुबागड़ा में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दोपहर 1 बजे डेड बॉडी का अंतिम संस्कार गांव में घाट पर किया।