ओरमांझी: बरियातू से लापता युवक दिल्ली में मिला, ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के कारण था तनाव में
बरियातू से लापता युवक को दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। युवक ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के कारण तनाव में था। बुधवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक 24 मई को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और युवक की लोकेशन दिल्ली में मिलने पर कार्रवाई कर उसे