सिटी कोतवाली थाना टीआई भारती ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति करीब एक साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान आरोपी श्रीकांत पीड़िता से मिलने आया, जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। टीआई भारती ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।