खलीलाबाद: महुली पुलिस ने लूट के एक अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया, ASP ने किया खुलासा
SP के निर्देश पर महुली थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे की अगुवाई में लूट के एक अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।वहीं सोमवार की दोपहर 1:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने खलीलाबाद रिज़र्व पुलिस लाइन में मामले का किया खुलासा। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा जिंदा कारतूस बरामद। अभियुक्त का नाम गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल है।