तोशाम: गांव बिरण-बापोंड़ा के बीच सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत, पुलिस ने पहचान में सहयोग मांगा
Tosham, Bhiwani | Oct 25, 2025 तोशाम-भिवानी मार्ग पर बीरन-बापोड़ा के बीच आज दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक हुए वाहन नियंत्रण के कारण हुआ, हालांकि एक्सीडेंट किस कारण हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।