गोपालगंज: तीन घंटे की बारिश से बिगड़ी शहर की सूरत, थाना चौक सहित कई जगहों पर जलजमाव से राहगीर परेशान
सोमवार की दोपहर करीब तीन घंटे हुए झमाझम वर्षा के बाद शहर की सड़कों पर जलजमाव लग गया है। वर्षा के पानी के कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सड़क पर पूरी तरह से जलजमाव लग गया। इस दौरान लोग नगर परिषद के पदाधिकारी व व्यवस्था को कोषते हुए भी दिखें। तेज हवा के साथ वर्षा में कई छोटे-छोटे पेड़ व तार भी टूट गए। तेज हवा होने के कारण बिजली की सप्लाई भी पूरी ठप रहा।