मेदिनीनगर (डालटनगंज): वित मंत्री ने पलामू उपायुक्त को लिखा पत्र, हरिहरगंज, पिपरा, हुसैनाबाद,मोहम्मदगंज व हैदरनगर में अवैध खनन रोकने का निर्देश
झारखंड के वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर अवैध खनन को लेकर लगातार गंभीरता दिखा रहे हैं। दो दिन पहले छतरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ पर देर रात रेड मारने के बाद अब शनिवार दोपहर 4 बजे जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर हरिहरगंज, पिपरा, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज व हैदरनगर में अवैध खनन रोकने का निर्देश दिया है। यह भी कहा है कि जिला स्तर पर गठित खनन टास्क फोर्स को जगायें ...