बड़ा मलेहरा: थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग में 95 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना बड़ा मलहरा पुलिस को विगत रात्रि भ्रमण के दौरान गरखुआ रोड, पुलिया पहाड़ी के पास अवैध शराब तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर नाम जगदीश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 कस्बा बड़ामलहरा का होना बताया। जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।