बड़ा मलेहरा: जनपद पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के साथ की झूमा झटकी,पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
भ्रष्टाचार के कई मामलों में जांच का सामना कर रहे जनपद पंचायत सी ई ओ के साथ उनके शासकीय आवास पर सोमवार की रात जनपद पंचायत उपाध्यक्ष छन्नू अहिरवार जो कि कुछ कामों के सिलसिले में तथा पूर्व में अपने द्वारा की गईं शिकायतों के संबंध में जानकारी लेने गये और सीईओ से बात की तो सीईओ आग बबूला हो गये और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मेरी कालर पकड़ ली।