राजनगर: बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, बालाजी की आरती, यज्ञ और कन्या पूजन में हुए शा
रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनंत अंबानी गुरुवार शाम करीब 6 बजे छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद अनंत अंबानी ने श्री बागेश्वर बालाजी, संन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए तथा धाम की आध्यात्मिक महिमा से परिचित हुए।