बिरसा: ग्राम सुन्दरवाही में बाउंड्रीवॉल बनने के बाद निकासी बंद, आंगनवाड़ी भवन बना तालाब – बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
बिरसा विकासखंड के ग्राम सुंदरवाही के आंगनवाड़ी भवन में बारिश का पानी घुस जाने से पूरा भवन जलमग्न हो गया है। भवन में चारों ओर पानी भर जाने के कारण आंगनवाड़ी का संचालन प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बाउंड्रीवॉल निर्माण के बाद पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था